रेलवे में खाने-पीने और नास्ते की सुविधा मुहैया कराने वाली आईआरसीटीसी अब लोगों को हेलीकॉप्टर से मुंबई दर्शन कराने की सेवा शुरु करने जा रही है। 1 मई से शुरू हो रही मुंबई दर्शन सेवा के तहत हेलीकॉप्टर में एक साथ तीन लोगों को सफर कराया जाएगा।

मुंबई दर्शन सेवा जूहू के एयरोड्रम से दक्षिण मुंबई और उत्तर मुंबई के दो रूट पर शुरु हो रही है। इसमें बांद्रा वर्ली सी लिंक और मार्वे समेत पर्यटन के लिहाज से चुनिंदा जगहों को शामिल किया गया है।
आईआरसीटीसी के वेस्ट जोन के डायरेक्टर विरेंद्र सिंह को भरोसा है कि मुंबई में ये सेवा हिट होगी और इसके बाद इसे दूसरे शहरों में शुरू किया जाएगा। आईआरसीटीसी ने सुरक्षा के लिहाज से डीजीसीए के नियमों के पालन करने की बात कही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।