आईटीसी के मुनाफे में 8.7% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 8.7 फीसदी बढ़कर 2425 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 31, 2014 पर 12:58 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 8.7 फीसदी बढ़कर 2425 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 2231 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईटीसी की आय 13.6 फीसदी बढ़कर 8930 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में आईटीसी की आय 7863 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आईटीसी का एबिटडा 3175.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 3395 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में आईटीसी का एबिटडा मार्जिन 40.39 फीसदी से घटकर 38 फीसदी रहा।

    सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में आईटीसी की अन्य आय 246.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 356.2 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में आईटीसी के सिगरेट कारोबार की आय 3724 करोड़ रुपये से बढ़कर 4251 करोड़ रुपये रही। आईटीसी के सिगरेट कारोबार का एबिट 2570 करोड़ रुपये से बढ़कर 2882 करोड़ रुपये रहा। आईटीसी के सिगरेट कारोबार का एबिट मार्जिन 69 फीसदी से घटकर 67.8 फीसदी रहा।

    सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में आईटीसी के एफएमसीजी अन्य कारोबार की आय 1962 करोड़ रुपये से बढ़कर 2196 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में आईटीसी के होटल कारोबार की आय 247 करोड़ रुपये से बढ़कर 261.6 करोड़ रुपये रही।

    सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में आईटीसी के एग्री कारोबार की आय 1772.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 2059 करोड़ रुपये रही। आईटीसी के एग्री कारोबार का एबिट 285 करोड़ रुपये से बढ़कर 298 करोड़ रुपये रहा। आईटीसी के एग्री कारोबार का एबिट मार्जिन 16.1 फीसदी से घटकर 14.5 फीसदी रहा।


    सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में आईटीसी के पेपरबोर्ड, पेपर और पैकेजिंग कारोबार की आय 1179 करोड़ रुपये से बढ़कर 1284 करोड़ रुपये रही। आईटीसी के पेपरबोर्ड, पेपर और पैकेजिंग कारोबार का एबिट 221 करोड़ रुपये से बढ़कर 242 करोड़ रुपये रहा। आईटीसी के पेपरबोर्ड, पेपर और पैकेजिंग कारोबार का एबिट मार्जिन 18.7 फीसदी से बढ़कर 18.9 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।