आईटीसीः मुनाफा मामूली बढ़ा, आय 2.6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आईटीसी का मुनाफा मामूली बढ़कर 2652 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 22, 2016 पर 3:31 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आईटीसी का मुनाफा मामूली बढ़कर 2652 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 2635 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आईटीसी की आय 2.6 फीसदी बढ़कर 9176.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आईटीसी की आय 8943 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईटीसी का एबिटडा 3465 करोड़ रुपये से बढ़कर 3605 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में आईटीसी का एबिटडा मार्जिन 38.7 फीसदी से बढ़कर 39.3 फीसदी रहा है।

    सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईटीसी के सिगरेट कारोबार की आय 4142 करोड़ रुपये से बढ़कर 4380 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईटीसी के सिगरेट कारोबार का एबिट 2886 करोड़ रुपये से बढ़कर 2984 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईटीसी के सिगरेट कारोबार का एबिट मार्जिन 69.7 फीसदी से घटकर 68.1 फीसदी रहा है।

    सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईटीसी के होटल कारोबार की आय 330 करोड़ रुपये से बढ़कर 345 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईटीसी के होटल कारोबार का एबिट मार्जिन 8.7 फीसदी से घटकर 7.5 फीसदी रहा है।

    सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईटीसी के एग्री कारोबार की आय 1598 करोड़ रुपये से घटकर 1481 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईटीसी के एग्री कारोबार का एबिट मार्जिन 14.9 फीसदी से बढ़कर 15.6 फीसदी रहा है।


    सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईटीसी के पेपरबोर्ड कारोबार की आय 1199 करोड़ रुपये से बढ़कर 1260 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईटीसी के पेपरबोर्ड कारोबार का एबिट मार्जिन 17.8 फीसदी से बढ़कर 19.1 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।