Get App

आज निफ्टी की 5 कंपनियों के नतीजों पर नजर

बाजार की नजर महिंद्रा एंड महिंद्रा, गेल, आईटीसी, एनएमडीसी और एनटीपीसी के नतीजों पर रहने वाली है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 31, 2014 पर 7:06 AM
आज निफ्टी की 5 कंपनियों के नतीजों पर नजर

आज निफ्टी में शामिल 5 कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं। आज बाजार की नजर महिंद्रा एंड महिंद्रा, गेल, आईटीसी, एनएमडीसी और एनटीपीसी के नतीजों पर रहने वाली है।

सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्टैंडअलोन मुनाफा 6 फीसदी घटकर 925.9 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्टैंडअलोन मुनाफा 989.5 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्टैंडअलोन आय 5 फीसदी बढ़कर 9413 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्टैंडअलोन आय 8929.6 करोड़ रुपये रही थी।

आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में गेल का मुनाफा 59.6 फीसदी बढ़कर 992 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में गेल का मुनाफा 621.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में गेल की बिक्री 12.5 फीसदी बढ़कर 15007 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में गेल की बिक्री 13337.1 करोड़ रुपये रही थी।

आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 8.5 फीसदी बढ़कर 2419 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 2230.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईटीसी की आय 15.2 फीसदी बढ़कर 9058 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में आईटीसी की आय 7862.5 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें