आज हिंडाल्को, सिप्ला, आरकॉम के नतीजे

आज हिंडाल्को, सिप्ला, रिलायंस कम्यूनिकेशंस, पीएफसी अपने पहली तिमाही के नतीजे जारी करेंगे।

अपडेटेड Aug 14, 2014 पर 8:40 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज हिंडाल्को, सिप्ला, रिलायंस कम्यूनिकेशंस, पीएफसी अपने वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही के नतीजे जारी करेंगे।

    हिंडाल्को

    सीएनबीसी आवाज़ का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में हिंडाल्को का मुनाफा 9.5 फीसदी घटकर 429 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 474.1 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में हिंडाल्को का राजस्व 42.5 फीसदी बढ़कर 8316 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी का राजस्व 5837.9 करोड़ रुपये रहा था।

    सिप्ला

    सीएनबीसी आवाज़ का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में सिप्ला का मुनाफा 30 फीसदी घटकर 340 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 485.3 करोड़ रुपये रहा था।


    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में सिप्ला का राजस्व 14 फीसदी बढ़कर 2841 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी का राजस्व 2488 करोड़ रुपये रहा था।

    रिलायंस कम्यूनिकेशंस

    सीएनबीसी आवाज़ का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रिलायंस कम्यूनिकेशंस का मुनाफा 47 फीसदी घटकर 112 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 156 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रिलायंस कम्यूनिकेशंस का राजस्व 0.7 फीसदी घटकर 5630 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी का राजस्व 5670.8 करोड़ रुपये रहा था।

    पीएफसी

    सीएनबीसी आवाज़ का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में पीएफसी का मुनाफा 28.1 फीसदी बढ़कर 1534.7 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1198 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में पीएफसी की ब्याज आय 16 फीसदी बढ़कर 2259.6 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी की ब्याज आय 1942 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।