Get App

आयशर मोटर्स के मुनाफे में 40.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आयशर मोटर्स का मुनाफा 40.4 फीसदी बढ़कर 1018 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 08, 2015 पर 3:11 PM
आयशर मोटर्स के मुनाफे में 40.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आयशर मोटर्स का मुनाफा 40.4 फीसदी बढ़कर 1018 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में आयशर मोटर्स का मुनाफा 872 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आयशर मोटर्स की आय 33.4 फीसदी बढ़कर 2568 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में आयशर मोटर्स की आय 1924.2 करोड़ रुपये रही थी।   

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आयशर मोटर्स का एबिटडा 366 करोड़ रुपये हो गया है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में आयशर मोटर्स का एबिटडा 222 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आयशर मोटर्स का ऑपरेटिंग मार्जिन 14.3 फीसदी हो गया है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में आयशर मोटर्स का ऑपरेटिंग मार्जिन 11.5 फीसदी रहा था। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें