Get App

आरकॉम के मुनाफे में 31.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में रिलायंस कम्युनिकेशंस का मुनाफा 31.4 फीसदी बढ़कर 201 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 13, 2015 पर 6:01 PM
आरकॉम के मुनाफे में 31.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में रिलायंस कम्युनिकेशंस का मुनाफा 31.4 फीसदी बढ़कर 201 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में रिलायंस कम्युनिकेशंस का मुनाफा 153 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में रिलायंस कम्युनिकेशंस की आय 2.8 फीसदी बढ़कर 5435 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में रिलायंस कम्युनिकेशंस की आय 5287 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रिलायंस कम्युनिकेशंस का एबिटडा 1711 करोड़ रुपये से बढ़कर 1817 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में रिलायंस कम्युनिकेशंस का ऑपरेटिंग मार्जिन 31.4 फीसदी से बढ़कर 33.4 फीसदी रहा।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में रिलायंस कम्युनिकेशंस की अन्य आय 33 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में रिलायंस कम्युनिकेशंस की अन्य आय 116 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें