आज बाजार की नजर एसीसी, पीएनबी, हीरो मोटोकॉर्प, ल्यूपिन और टीवीएस मोटर के नतीजों पर रहने वाली है।
आज बाजार की नजर एसीसी, पीएनबी, हीरो मोटोकॉर्प, ल्यूपिन और टीवीएस मोटर के नतीजों पर रहने वाली है।
सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में पीएनबी का मुनाफा 23.2 फीसदी बढ़कर 930 करोड़ रुपये हो सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में पीएनबी का मुनाफा 755 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में पीएनबी की ब्याज आय 4.1 फीसदी बढ़कर 4396 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में पीएनबी की ब्याज आय 4221 करोड़ रुपये रही थी।
सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का मुनाफा 32 फीसदी बढ़कर 695 करोड़ रुपये हो सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का मुनाफा 524.7 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प की आय 2 फीसदी घटकर 6768 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प की आय 6876.8 करोड़ रुपये रही थी।
सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 23 फीसदी बढ़कर 585 करोड़ रुपये हो सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 476 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन की आय 13 फीसदी बढ़कर 3419 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन की आय 3022 करोड़ रुपये रही थी।
साल 2014 की चौथी तिमाही में एसीसी का मुनाफा 34.5 फीसदी घटकर 180 करोड़ रुपये रह सकता है। साल 2013 की चौथी तिमाही में एसीसी का मुनाफा 275 करोड़ रुपये रहा था।
साल 2014 की चौथी तिमाही में एसीसी की आय 1.7 फीसदी बढ़कर 2840 करोड़ रुपये रह सकती है। साल 2013 की चौथी तिमाही में एसीसी की आय 2792 करोड़ रुपये रही थी।
सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टीवीएस मोटर का मुनाफा 38.5 फीसदी बढ़कर 95 करोड़ रुपये हो सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में टीवीएस मोटर का मुनाफा 68.8 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टीवीएस मोटर की आय 26 फीसदी बढ़कर 2589 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में टीवीएस मोटर की आय 2057.6 करोड़ रुपये रही थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।