आवाज़ अनुमानः आज आएंगे दिग्गजों के नतीजे

आज एचडीएफसी, आईडीएफसी, डॉ रेड्डीज, एशियन पेंट्स, सेसा स्टरलाइट और अशोक लेलैंड के नतीजे आने वाले हैं।

अपडेटेड Jan 29, 2015 पर 8:56 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज बाजार की नजर दिग्गज कंपनियों के नतीजों पर रहने वाली है। आज एचडीएफसी, आईडीएफसी, डॉ रेड्डीज, एशियन पेंट्स, सेसा स्टरलाइट और अशोक लेलैंड जैसी दिग्गज कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं।

    एचडीएफसी

    सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 13 फीसदी बढ़कर 1448 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 1278 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी की ब्याज आय 12 फीसदी बढ़कर 2041.25 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी की ब्याज आय 1829 करोड़ रुपये रही थी।

    आईडीएफसी

    सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आईडीएफसी का मुनाफा 16.6 फीसदी घटकर 417.8 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में आईडीएफसी का मुनाफा 501 करोड़ रुपये रहा था।


    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आईडीएफसी की ब्याज आय 1.6 फीसदी बढ़कर 674 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में आईडीएफसी की ब्याज आय 664 करोड़ रुपये रही थी।

    डॉ रेड्डीज

    सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा 15 फीसदी घटकर 523 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा 618.5 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज की आय बिल्कुल सपाट रहकर 3549 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज की आय 3534 करोड़ रुपये रही थी।

    अशोक लेलैंड

    सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में अशोक लेलैंड को 50 करोड़ रुपये का मुनाफा हो सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में अशोक लेलैंड को 167.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में अशोक लेलैंड की 64 फीसदी बढ़कर 3205 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में अशोक लेलैंड की आय 1953 करोड़ रुपये रही थी।

    सेसा स्टररलाइट

    सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सेसा स्टररलाइट का मुनाफा 21 फीसदी घटकर 1480 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में सेसा स्टररलाइट का मुनाफा 1868 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सेसा स्टररलाइट की आय 1 फीसदी घटकर 19300 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में सेसा स्टररलाइट की आय 19523 करोड़ रुपये रही थी।

    एशियन पेंट्स

    सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 29.8 फीसदी बढ़कर 428 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 329 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 15.3 फीसदी बढ़कर 3979 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 3452 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।