आज 4 निफ्टी कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी होंगे। बाजार को आज कोल इंडिया, बीएचईएल, हिंडाल्को और सिप्ला के नतीजों का इंतजार रहेगा।
आज 4 निफ्टी कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी होंगे। बाजार को आज कोल इंडिया, बीएचईएल, हिंडाल्को और सिप्ला के नतीजों का इंतजार रहेगा।
सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 7.4 फीसदी घटकर 3606 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 3894 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में कोल इंडिया की आय 5.1 फीसदी बढ़कर 17795 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में कोल इंडिया की आय 16928.1 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कोल इंडिया का एबिटडा 4103.7 करोड़ रुपये से घटकर 3896 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में कोल इंडिया का एबिटडा मार्जिन 24.24 फीसदी से घटकर 21.89 फीसदी रह सकता है।
सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में हिंडाल्को का मुनाफा 37.5 फीसदी बढ़कर 459 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में हिंडाल्को का मुनाफा 334 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में हिंडाल्को की आय 19.1 फीसदी बढ़कर 8660 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में हिंडाल्को की आय 7273.1 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में हिंडाल्को का ऑपरेटिंग मुनाफा 629.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 970 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में हिंडाल्को का ऑपरेटिंग मार्जिन 8.66 फीसदी से बढ़कर 11.2 फीसदी रह सकता है।
सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में बीएचईएल का मुनाफा 37 फीसदी घटकर 437 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में बीएचईएल का मुनाफा 695 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में बीएचईएल की आय 13 फीसदी घटकर 7325 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में बीएचईएल की आय 8462 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बीएचईएल का एबिटडा 986 करोड़ रुपये से घटकर 647 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में बीएचईएल का एबिटडा मार्जिन 11.7 फीसदी से घटकर 8.8 फीसदी रह सकता है।
सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सिप्ला का मुनाफा 25 फीसदी बढ़कर 355 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में सिप्ला का मुनाफा 284.3 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सिप्ला की आय 15 फीसदी बढ़कर 2972 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में सिप्ला की आय 2581 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सिप्ला का एबिटडा 467 करोड़ रुपये से बढ़कर 561 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में सिप्ला का एबिटडा मार्जिन 18.1 फीसदी से बढ़कर 19.4 फीसदी रह सकता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।