आवाज़ अनुमानः आज के नतीजे

बाजार की नजर विप्रो, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक और एशियन पेंट्स के नतीजों पर नजर रहने वाली है।

अपडेटेड Oct 22, 2014 पर 8:12 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज बाजार की नजर विप्रो, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक और एशियन पेंट्स जैसी दिग्गज कंपनियों के नतीजों पर नजर रहने वाली है।

    सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में विप्रो की आईटी सर्विसेस से आय 3.1 फीसदी बढ़कर 10832 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में विप्रो की आईटी सर्विसेस से आय 10508.3 करोड़ रुपये रही थी।

    आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में विप्रो की आईटी सर्विसेस से डॉलर आय 2.5 फीसदी बढ़कर 178.3 करोड़ डॉलर रह सकती है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में विप्रो की आईटी सर्विसेस से डॉलर आय 174.02 करोड़ डॉलर रही थी।

    आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 8.1 फीसदी बढ़कर 1368 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 1266 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी की ब्याज आय 16.3 फीसदी बढ़कर 1836 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी की ब्याज आय 1579 करोड़ रुपये रही थी।

    आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 11.3 फीसदी बढ़कर 698.3 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 627.5 करोड़ रुपये रहा था।


    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की ब्याज आय 9.9 फीसदी बढ़कर 1510 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की ब्याज आय 1374 करोड़ रुपये रही थी।

    आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 17.4 फीसदी बढ़कर 384 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 326.8 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 15.4 फीसदी बढ़कर 3595 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 3114.7 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।