आवाज़ अनुमानः आज के नतीजे

आज बाजार की नजर फार्मा सेक्टर की 2 दिग्गज कंपनियों के नतीजे पर रहने वाली है।

अपडेटेड Oct 28, 2014 पर 8:21 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज बाजार की नजर फार्मा सेक्टर की 2 दिग्गज कंपनियों के नतीजे पर रहने वाली है। आज ल्यूपिन और रैनबैक्सी के नतीजे आने वाले हैं। साथ ही आज आईएनजी वैश्य बैंक के नतीजे भी आने वाले हैं।

    सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 43 फीसदी बढ़कर 581 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 406 करोड़ रुपये रहा था।

    वहीं वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में ल्यूपिन की आय 26 फीसदी बढ़कर 3350.5 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में ल्यूपिन की आय 2667.9 करोड़ रुपये रही थी।

    आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में रैनबैक्सी को 257 करोड़ रुपये का मुनाफा हो सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में रैनबैक्सी को 454 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वहीं वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में रैनबैक्सी की आय 5 फीसदी बढ़कर 2949 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में रैनबैक्सी की आय 2802 करोड़ रुपये रही थी।

    आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक का मुनाफा 3 फीसदी घटकर 171 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक का मुनाफा 176.3 करोड़ रुपये रहा था।


    हालांकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक की ब्याज आय 10 फीसदी बढ़कर 484 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक की ब्याज आय 440.34 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।