आवाज़ अनुमानः आज के नतीजे

आज बाजार की नजर डॉ रेड्डीज और अशोक लेलैंड के नतीजों पर रहने वाली है।

अपडेटेड May 12, 2015 पर 8:02 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज बाजार की नजर डॉ रेड्डीज और अशोक लेलैंड के नतीजों पर रहने वाली है। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक डॉ रेड्डीज के मुनाफे और आय में बढो़तरी देखने को मिलेगी। वहीं अशोक लेलैंड का मुनाफा घटेगा, जबकि आय बढ़ेगी।

    डॉ रेड्डीज

    आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा 14 फीसदी बढ़कर 548 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा 481.6 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज की आय 8.3 फीसदी बढ़कर 3770 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज की आय 3481 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज का एबिटडा 758.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 851.5 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज का ऑपरेटिंग मार्जिन 21.8 फीसदी से बढ़कर 22.6 फीसदी रहा।

    अशोक लेलैंड


    आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अशोक लेलैंड का मुनाफा 31.1 फीसदी घटकर 250 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में अशोक लेलैंड का मुनाफा 363 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अशोक लेलैंड की आय 53 फीसदी बढ़कर 4727 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में अशोक लेलैंड की आय 3076.7 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में अशोक लेलैंड का एबिटडा 184 करोड़ रुपये से बढ़कर 500 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में अशोक लेलैंड का ऑपरेटिंग मार्जिन 6 फीसदी से बढ़कर 10.5 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।