Get App

आवाज़ अनुमानः आज निफ्टी की 11 कंपनियों के नतीजे

आज सन फार्मा, बीएचईएल, टाटा मोटर्स समेत 11 कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 29, 2014 पर 6:52 AM
आवाज़ अनुमानः आज निफ्टी की 11 कंपनियों के नतीजे

आज बाजार की नजर निफ्टी की 11 कंपनियों के नतीजों पर होगी। आज सन फार्मा, बीएचईएल, टाटा मोटर्स, डीएलएफ, सिप्ला, बीपीसीएल, ओएनजीसी, पावर ग्रिड, टाटा पावर, हिंडाल्को और कोल इंडिया के चौथी तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।

सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में सन फार्मा का मुनाफा 37 फीसदी बढ़कर 1,388 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में सन फार्मा का मुनाफा 1,012 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में सन फार्मा की आय 36 फीसदी बढ़कर 4,198 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में सन फार्मा की आय 3,087 करोड़ रुपये रही थी।

आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स का मुनाफा 14 फीसदी बढ़कर 4,487 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स का मुनाफा 3,945.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स की आय 20 फीसदी बढ़कर 67,404.3 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स की आय 56,001.6 करोड़ रुपये रही थी।

आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में बीएचईएल का मुनाफा 36 फीसदी घटकर 2,059 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में बीएचईएल का मुनाफा 3,237.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में बीएचईएल की आय 10 फीसदी घटकर 17,228 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में बीएचईएल की आय 19,204.4 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें