आज बाजार की नजर देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजों पर रहने वाली है। सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुनाफे में बढ़त दिखेगी, लेकिन आय में गिरावट संभव है।
आज बाजार की नजर देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजों पर रहने वाली है। सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुनाफे में बढ़त दिखेगी, लेकिन आय में गिरावट संभव है।
आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 2.5 फीसदी बढ़कर 5625 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 5490 करोड़ रुपये था।
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की आय 3.3 फीसदी घटकर 100315 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की आय 103758 करोड़ रुपये रही थी।
सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का एबिटा 3.1 फीसदी घटकर 7609 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का एबिटा 7849 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का एबिटा मार्जिन 7.5 फीसदी होने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की एबिटा मार्जिन 7.56 फीसदी रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का जीआरएम 8.1 डॉलर प्रति बैरल रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का जीआरएम 7.7 डॉलर प्रति बैरल रहा था।
डिस्क्लेमरः मनीकंट्रोल डॉटकॉम नेटवर्क 18 समूह का हिस्सा है। मनीकंट्रोल डॉटकॉम और अन्य डिजिटल, प्रिंट और टीवी चैनल नेटवर्क 18 के अंतर्गत आते हैं। नेटवर्क 18 का स्वामित्व और प्रबंधन रिलायंस इंडस्ट्रीज के हाथ में है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।