आज बाजार की नजर देश के दिग्गज बैंकों में शुमार एचडीएफसी बैंक के नतीजों पर रहने वाली है। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक एचडीएफसी बैंक के मुनाफे और ब्याज आय में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है।

आज बाजार की नजर देश के दिग्गज बैंकों में शुमार एचडीएफसी बैंक के नतीजों पर रहने वाली है। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक एचडीएफसी बैंक के मुनाफे और ब्याज आय में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है।
आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 21 फीसदी बढ़कर 2811 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 2327 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 20 फीसदी बढ़कर 5927 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 4953 करोड़ रुपये रही थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।