Get App

आवाज़ अनुमानः कैसे रहेंगे आईडीएफसी के नतीजे

आवाज़ अनुमान के मुताबिक चौथी तिमाही में आईडीएफसी का मुनाफा बढ़ेगा, लेकिन ब्याज आय में गिरावट दिखेगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 30, 2015 पर 8:05 AM
आवाज़ अनुमानः कैसे रहेंगे आईडीएफसी के नतीजे

आज आईडीएफसी के चौथी तिमाही के नतीजे आने वाले हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक चौथी तिमाही में आईडीएफसी का मुनाफा बढ़ेगा, लेकिन ब्याज आय में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है।

आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईडीएफसी का मुनाफा 61 फीसदी बढ़कर 414.7 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में आईडीएफसी का मुनाफा 258 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईडीएफसी की ब्याज आय 0.6 फीसदी घटकर 664 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में आईडीएफसी की ब्याज आय 668 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें