वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 30.3 फीसदी बढ़कर 430 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 330 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 30.3 फीसदी बढ़कर 430 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 330 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक की ब्याज आय 19 फीसदी बढ़कर 833 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक की ब्याज आय 699.9 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इंडसइंड बैंक का नेट एनपीए बिना बदलाव के 0.33 फीसदी रहा। लेकिन तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.11 फीसदी से घटकर 1.08 फीसदी रहा।
रुपये में एनपीए की बात करें तो इंडसइंड बैंक का नेट एनपीए 195.56 करोड़ रुपये से घटकर 195 करोड़ रुपये रहा। इंडसइंड बैंक का ग्रॉस एनपीए 654.42 करोड़ रुपये से मामूली बढ़कर 654.54 करोड़ रुपये रहा।
तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक ने 110.4 करोड़ रुपये के मुकाबले 73.2 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक ने 89 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी।
साल दर साल आधार पर दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक की अन्य आय 416.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 558.3 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का कैपिटल एडेक्वेसी रेश्यो (बासल-3) 13.11 फीसदी से घटकर 12.96 फीसदी रहा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।