Get App

इंडियन ऑयल को 898 करोड़ रु का घाटा

सालाना आधार पर पहली छमाही में आईओसी का जीआरएम 5.19 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 0.09 डॉलर प्रति बैरल रहा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 13, 2014 पर 3:19 PM
इंडियन ऑयल को 898 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इंडियन ऑयल (आईओसी) को 898 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में आईओसी को 1684 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वहीं वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईओसी की बिक्री मामूली बढ़कर 1.11 लाख करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में आईओसी की बिक्री 1.10 लाख करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2015 की पहली छमाही में आईओसी का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 5.19 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 0.09 डॉलर प्रति बैरल रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें