वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 17.5 फीसदी बढ़कर 369.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 314.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 17.5 फीसदी बढ़कर 369.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 314.3 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इंडियन बैंक की ब्याज आय 8.2 फीसदी बढ़कर 1,080.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इंडियन बैंक की ब्याज आय 1,176.4 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इंडियन बैंक का ग्रॉस एनपीए 4.65 फीसदी से घटकर 4.61 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में इंडियन बैंक का नेट एनपीए 2.62 फीसदी से घटकर 2.6 फीसदी रहा है।
तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में इंडियन बैंक की प्रोविजनिंग 408 करोड़ रुपये से घटकर 137 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में इंडियन बैंक की प्रोविजनिंग 286.6 करोड़ रुपये रही थी।
रुपये में इंडियन बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 5,815 करोड़ रुपये से घटकर 5,773 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर बैंक का नेट एनपीए 3,193 करोड़ रुपये से घटकर 3,187 करोड़ रुपये रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।