वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इंडिया सीमेंट को 40.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में इंडिया सीमेंट को 3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इंडिया सीमेंट को 40.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में इंडिया सीमेंट को 3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
हालांकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इंडिया सीमेंट की आय 13 फीसदी घटकर 1,075 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में इंडिया सीमेंट की आय 1,235 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में इंडिया सीमेंट का एबिटडा 100.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 199.4 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में इंडिया सीमेंट का एबिटडा मार्जिन 13.5 फीसदी से बढ़कर 18.5 फीसदी रहा है।
सालाना आधार पर पहली तिमाही में इंडिया सीमेंट की ब्याज लागत 103 करोड़ रुपये से घटकर 93 करोड़ रुपये रही है। अप्रैल-जून तिमाही में इंडिया सीमेंट को 10.7 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।