Get App

इंफोसिस की चेतावनी, मार्जिन पर बनेगा दबाव

इंफोसिस सीओओ प्रवीण राव ने कहा है कि अगले 1-1.5 साल तक मार्जिन पर दबाव बने रहने के आसार हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 11, 2015 पर 4:17 PM
इंफोसिस की चेतावनी, मार्जिन पर बनेगा दबाव

दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने साल 2020 तक 30 फीसदी मार्जिन का लक्ष्य रखा है लेकिन अगले 1 से 1.5 साल तक कंपनी के मार्जिन पर दबाव बने रहने के आसार हैं।

एनालिस्ट कॉन कॉल में कंपनी के सीओओ प्रवीण राव ने कहा कि 2017 की पहली छमाही तक मार्जिन पर दबाव रहेगा लेकिन उसके बाद हालात में सुधार आएगा।

प्रवीण राव ने कहा कि टेलीकॉम, इंश्योरेंस, एनर्जी को छोड़कर बाकी सेक्टर्स में डिमांड आउटलुक अच्छा है विशेषकर ऑटो, रिटेल सेक्टर में अच्छे मौके नजर आ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें