Get App

इप्का लैब्स का मुनाफा 52.6% घटा

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इप्का लैब्स का मुनाफा 52.6 फीसदी घटकर 61.3 करोड़ रुपये रहा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 10, 2014 पर 2:21 PM
इप्का लैब्स का मुनाफा 52.6% घटा

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इप्का लैब्स का मुनाफा 52.6 फीसदी घटकर 61.3 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में इप्का लैब्स को 129.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इप्का लैब्स की बिक्री 7.6 फीसदी घटकर 774.9 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में इप्का लैब्स की बिक्री 839 करोड़ रुपये रही थी। 

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इप्का लैब्स की एबिटडा 227 करोड़ रुपये से घटकर 129 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इप्का लैब्स का एबिटडा मार्जिन 27 फीसदी से घटकर 16.7 फीसदी रहा।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में इप्का लैब्स की एक्सपोर्ट से होने वाली आय 23 फीसदी घटकर 402.4 करोड़ रुपये रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें