Get App

इप्का लैब्सः मुनाफा 80.9% घटा, आय 4% घटी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इप्का लैब्स का मुनाफा 80.9 फीसदी घटकर 11.7 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 30, 2015 पर 1:42 PM
इप्का लैब्सः मुनाफा 80.9% घटा, आय 4% घटी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इप्का लैब्स का मुनाफा 80.9 फीसदी घटकर 11.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इप्का लैब्स का मुनाफा 61.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इप्का लैब्स की आय 4 फीसदी घटकर 749.2 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इप्का लैब्स की आय 780.6 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इप्का लैब्स का एबिटडा 135 करोड़ रुपये से घटकर 89 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में इप्का लैब्स का एबिटडा मार्जिन 17.3 फीसदी से घटकर 11.9 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें