Get App

एक्साइड इंडस्ट्रीज का मुनाफा 4.2% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एक्साइड इंडस्ट्रीज का मुनाफा 4.2 फीसदी बढ़कर 137.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 30, 2015 पर 3:07 PM
एक्साइड इंडस्ट्रीज का मुनाफा 4.2% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एक्साइड इंडस्ट्रीज का मुनाफा 4.2 फीसदी बढ़कर 137.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एक्साइड इंडस्ट्रीज का मुनाफा 132 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एक्साइड इंडस्ट्रीज की आय 2.3 फीसदी बढ़कर 1652 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एक्साइड इंडस्ट्रीज की आय 1615.3 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एक्साइड इंडस्ट्रीज का एबिटडा 219 करोड़ रुपये से बढ़कर 238 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एक्साइड इंडस्ट्रीज का ऑपरेटिंग मार्जिन 13.6 फीसदी से बढ़कर 14.4 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें