Get App

एचओईसी में हिस्सा खरीदेंगे दिलीप सांघवीः सूत्र

सूत्रों के मुताबिक दिलीवी सांघवी एचओईसी में ईएनआई ग्रुप का 47 फीसदी हिस्सा खरीदना चाहते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 25, 2015 पर 9:08 AM
एचओईसी में हिस्सा खरीदेंगे दिलीप सांघवीः सूत्र

सन फार्मा के चेयरमैन दिलीप सांघवी इन्वेस्टमेंट ड्राइव पर हैं। सुजलॉन में हिस्सेदारी खरीदने के बाद दिलीप सांघवी की फर्म दिलीप सांघवी एंड एसोसिएट्स ने हिंदुस्तान ऑयल एक्सप्लोरेशन में भी हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। सूत्रों के मुताबिक दिलीप सांघवी एचओईसी में ईएनआई ग्रुप का 47 फीसदी हिस्सा खरीदना चाहते हैं। सूत्रों का कहना है कि ईएनआई ग्रुप एचओईसी में अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहते है।

ईएनआई ग्रुप ने कंपनी के प्रोमोटरों में से अपना नाम हटाना को कहा है। इस बारे में कंपनी सेबी से सलाह मांगेगी। हालांकि, दिलीप सांघवी एंड एसोशिएट्स ने एचओईसी के साथ बातचीत से इंकार किया है। वहीं एचओईसी ने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें