वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 20.1 फीसदी बढ़कर 3357 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 2794.5 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 20.1 फीसदी बढ़कर 3357 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 2794.5 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 24 फीसदी बढ़कर 7069 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 5699 करोड़ रुपये रही थी।
वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए 0.97 फीसदी हो गया है जबकि वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए 0.91 फीसदी रहा था। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए 4255.2 करो़ड़ रुपये हो गया है जबकि वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए 3827.7 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 0.29 फीसदी हो गया है जबकि इससे पिछली तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 0.25 फीसदी रहा था। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 1260.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 1037.7 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की प्रोविजनिंग 653.9 करोड़ रुपये हो गई है जबकि इससे पिछली तिमाही में एचडीएफसी बैंक की प्रोविजनिंग 681.3 करोड़ रुपये रही थी।
वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का कैपिटल एडुकेसी रेश्यो 15.9 फीसदी हो गया है जबकि वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का कैपिटल एडुकेसी रेश्यो 15.6 फीसदी रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.3 फीसदी हो गया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।