Get App

एनआईआईटी टेक को 17.5 करोड़ रु का घाटा

एनआईआईटी टेक ने 9.5 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 05, 2015 पर 3:32 PM
एनआईआईटी टेक को 17.5 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एनआईआईटी टेक को 17.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एनआईआईटी टेक को 48.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एनआईआईटी टेक की आय 2.7 फीसदी बढ़कर 611.2 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एनआईआईटी टेक की आय 595.3 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एनआईआईटी टेक का ऑपरेटिंग मुनाफा 15.6 फीसदी बढ़कर 99.7 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में एनआईआईटी टेक का ऑपरेटिंग मार्जिन 1.83 फीसदी बढ़कर 16.3 फीसदी रहा।

जनवरी-मार्च तिमाही में एनआईआईटी टेक का अतिरिक्त खर्च 80 करोड़ रुपये रहा। एनआईआईटी टेक ने 9.5 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें