Get App

एफटीआईएल पर मुंबई पुलिस का शिकंजा

कई तरह की कानूनी लड़ाई झेल रहे एफटीआईएल पर मुंबई पुलिस के इकोनॉमिक ऑफेंसेज विंग यानी ईओडब्ल्यू ने शिकंजा कस दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 04, 2015 पर 9:42 AM
एफटीआईएल पर मुंबई पुलिस का शिकंजा

फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज यानी एफटीआईएल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कई तरह की कानूनी लड़ाई झेल रहे एफटीआईएल पर मुंबई पुलिस के इकोनॉमिक ऑफेंसेज विंग यानी ईओडब्ल्यू ने शिकंजा कस दिया है।

सीएनबीसी आवाज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक ईओडब्ल्यू ने कंपनी को निर्देश दिया हैं कि वो अपने फंड का इस्तेमाल किसी भी थर्ड पार्टी ट्रांजेक्शन के लिए ना करे। कंपनी को कहा गया है कि वो अपने फंड का इस्तेमाल सिर्फ कर्ज चुकाने और कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए कर सकती है।

एफटीआईएल ना तो अपनी और ना ही अपनी सब्सिडियरीज की जायदाद का इस्तेमाल थर्ड पार्टी ट्रांजेक्शन के लिए कर पाएगी। इसके लिए उसे मुंबई पुलिस की ईओडब्ल्यू से अनुमति लेनी होगी। साथ ही एफटीआईएल को ये भी कहा गया है कि उसे एनएसईएल से रॉयल्टी फीस के तौर पर जो 84 करोड़ रुपये मिले थे, उसे एक एस्क्रो एकाउंट में अलग रखा जाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें