5500 करोड़ रुपये के एनएसईएल घोटाले के बाद से ही जूझ रही फाइनेंशियल टेक धीरे-धीरे पटरी पर लौटने की कोशिश में है। कल एफटीआईएल ने अपने बोर्ड में 2 नए सदस्यों को शामिल किया है। जे सागर एसोसिएट्स के मैनेजिंग पार्टनर बर्जिस देसाई और आईकैन इंवेस्टमेंट के चेयरमैन अनिल सिंघवी एफटीआईएल के बोर्ड में शामिल हुए हैं। बर्जिस देसाई और अनिल सिंघवी दोनों ने ही एफटीआईएल के बोर्ड को नॉन-एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर ज्वॉइन किया है।
