Get App

एबीबी इंडिया का मुनाफा 5% बढ़ा, आय घटी

साल 2015 की पहली तिमाही में एबीबी इंडिया का मुनाफा 5 फीसदी बढ़कर 54.3 रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 05, 2015 पर 8:43 PM
एबीबी इंडिया का मुनाफा 5% बढ़ा, आय घटी

साल 2015 की पहली तिमाही में एबीबी इंडिया का मुनाफा 5 फीसदी बढ़कर 54.3 रुपये हो गया है। साल 2014 की पहली तिमाही में एबीबी इंडिया का मुनाफा 51.7 करोड़ रुपये रहा था।

साल 2015 की पहली तिमाही में एबीबी इंडिया की आय 0.72 फीसदी घटकर 1,814.6 रुपये हो गई है। साल 2014 की पहली तिमाही में एबीबी इंडिया की आय 1,827.7 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर पहली तिमाही में एबीबी इंडिया का एबिटडा 126 करोड़ रुपये से बढ़कर 144 करोड़ रुपये हो गया है। साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एबीबी इंडिया का ऑपरेटिंग मार्जिन 6.9 फीसदी से बढ़कर 7.9 हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें