Get App

एयर एशिया की दो नई फ्लाइट

अपने सस्ते टिकट के लिए मशहूर एयरलाइंस एयरएशिया अब जयपुर और चंडीगढ़ की फ्लाइट शुरू करने जा रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2014 पर 10:58 AM
एयर एशिया की दो नई फ्लाइट

अपने सस्ते टिकट के लिए मशहूर एयरलाइंस एयरएशिया अब जयपुर और चंडीगढ़ की फ्लाइट शुरू करने जा रही है। 5 सितंबर से एयरएशिया बंगलुरू से जयपुर और बंगलुरू से चंडीगढ़ की उडानें शुरू करेगी। एयर एशिया अभी तक सिर्फ बंगलुरू से गोवा की फ्लाइट चला रही है। कंपनी ने अपनी दोनों नई फ्लाइट्स का किराया 2000 रुपये रखा है।

हालांकि एयर एशिया का ये किराया कोई धमाका नहीं कर पाया क्योंकि इससे पहले ही स्पाइसेजट ने भी 2000 रुपये में टिकट का ऑफर दिया था। लेकिन स्पाइसजेट के सस्ते टिकट को भी एयर एशिया की चुनौती का ही नतीजा माना जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें