एशियन पेंट्सः मुनाफा 34.2% बढ़ा, आय 7.8% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 34.2 फीसदी बढ़कर 455 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 21, 2015 पर 1:11 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 34.2 फीसदी बढ़कर 455 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 339 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 7.8 फीसदी बढ़कर 3623.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 3362.2 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एशियन पेंट्स का एबिटडा 557 करोड़ रुपये से बढ़कर 683 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में एशियन पेंट्स का एबिटडा मार्जिन 16.55 फीसदी से बढ़कर 18.8 फीसदी रहा।

    सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स की अन्य आय 52 करोड़ रुपये से बढ़कर 73 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर पहली तिमाही में एशियन पेंट्स का टैक्स खर्च 159 करोड़ रुपये से बढ़कर 211.3 करोड़ रुपये रहा।

    एशियन पेंट्स के मुताबिक डेकोरेटिव कोटिंग्स सेगमेंट की मांग में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है। ऑटोमोटिव कोटिंग्स ज्वाइंट वेंचर की मांग भी सुस्त ही रही है।

    एशियन पेंट्स ने बताया कि सालाना आधार पर पहली तिमाही में पेंट कारोबार का मार्जिन 17.2 फीसदी से बढ़कर 21.5 फीसदी रहा।


    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।