वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एसबीबीजे यानि स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर का मुनाफा 18 फीसदी बढ़कर 280.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एसबीबीजे का मुनाफा 237.6 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एसबीबीजे की ब्याज आय 5.4 फीसदी घटकर 700.7 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एसबीबीजे की ब्याज आय 740.5 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एसबीबीजे का ग्रॉस एनपीए 4.38 फीसदी से घटकर 4.14 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में एसबीबीजे का नेट एनपीए 2.64 फीसदी से घटकर 2.54 फीसदी रहा।
तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में एसबीबीजे की प्रोविजनिंग 244.5 करोड़ रुपये से घटकर 221 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में प्रोविजनिंग 242.4 करोड़ रुपये रही थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।