Get App

ऑयल इंडिया के मुनाफे, बिक्री में गिरावट

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में ऑयल इंडिया का मुनाफा 32.7 फीसदी घटकर 608.3 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 12, 2014 पर 2:52 PM
ऑयल इंडिया के मुनाफे, बिक्री में गिरावट

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में ऑयल इंडिया का मुनाफा 32.7 फीसदी घटकर 608.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में ऑयल इंडिया का मुनाफा 903.6 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में ऑयल इंडिया की बिक्री 23.8 फीसदी घटकर 2081 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में ऑयल इंडिया की बिक्री 2729.6 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में ऑयल इंडिया का एबिटडा 1070 करोड़ रुपये से घटकर 698 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में ऑयल इंडिया का एबिटडा मार्जिन 39.2 फीसदी से घटकर 33.5 फीसदी रहा।

तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में ऑयल इंडिया का सब्सिडी बोझ 1846.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 2238.3 करोड़ रुपये रहा। ऑयल इंडिया का कहना है कि असम टैक्स विभाग से कंपनी को 1324.8 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें