Get App

करुर वैश्य बैंक का मुनाफा 15.2% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में करुर वैश्य बैंक का मुनाफा 15.2 फीसदी बढ़कर 137.8 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 30, 2015 पर 2:21 PM
करुर वैश्य बैंक का मुनाफा 15.2% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में करुर वैश्य बैंक का मुनाफा 15.2 फीसदी बढ़कर 137.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में करुर वैश्य बैंक का मुनाफा 119.6 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में करुर वैश्य बैंक की ब्याज आय 14 फीसदी बढ़कर 397.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में करुर वैश्य बैंक की ब्याज आय 348.3 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में करुर वैश्य बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.91 फीसदी से घटकर 1.85 फीसदी रहा। वहीं तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में करुर वैश्य बैंक का नेट एनपीए 0.73 फीसदी से बढ़कर 0.78 फीसदी रहा।

तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में करुर वैश्य बैंक की प्रोविजनिंग 106.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 194.8 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में प्रोविजनिंग 110 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें