देश मे लग्जरी एयसूवी की मांग को देखते हुए बीएमडब्ल्यू कल थर्ड जेनरेशन वाली एक्स5 एयसूवी को लॉन्च करने वाली है। और इस नई एक्स5 में पांच सीट के साथ सात सीट का भी ऑप्शन होगा। ये कार अपने सेगमेंट में दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। और एक्स5 को स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल सेगमेंट का फाउंडर भी कहा जाता है।
