Get App

केजी डी6 गैस विवाद पर गैस कंसल्टेंट ने सौंपी रिपोर्ट

तेल और गैस कंसल्टेंट ने केजी डी6 विवाद पर पेट्रोलियम मंत्रालय को अंतिम रिपोर्ट सौंप दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 02, 2015 पर 9:37 AM
केजी डी6 गैस विवाद पर गैस कंसल्टेंट ने सौंपी रिपोर्ट

तेल और गैस कंसल्टेंट डीएंडएम ने केजी डी सिक्स विवाद पर पेट्रोलियम मंत्रालय को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप दी है। केजी डी6 की गैस पर ओएनजीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच विवाद था।

ओएनजीसी का कहना था कि रिलायंस का केजी डी6 गैस भंडार और उसका अपना गैस भंडार काफी करीब हैं, और ऐसा हो सकता है कि उसके भंडार की गैस दूसरी ओर से निकाली गई हो। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को ये विवाद हल करने को कहा था। इसी के बाद कंसल्टेंट की नियुक्ति हुई थी।

पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि रिपोर्ट में पाया गया है कि दोनों गैस भंडार आपस में जुड़े हुए हैं और हो सकता है कि एक तरफ की गैस दूसरी ओर से निकल गई हो।

सूत्रों के अनुसार पेट्रोलियम मंत्रालय जल्दी ही ये रिपोर्ट अपनी वेबसाइट पर लगाएगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार इसके छह महीने के भीतर सरकार को इस मामले पर अपना फैसला सुनाना होगा।

वीडियो देखें

डिस्क्लेमरः मनीकंट्रोल डॉट कॉम नेटवर्क 18 समूह का हिस्सा है। मनीकंट्रोल डॉट कॉम और अन्य डिजिटल, प्रिंट और टीवी चैनल नेटवर्क 18 के अंतर्गत आते हैं। नेटवर्क 18 का स्वामित्व और प्रबंधन रिलायंस इंडस्ट्रीज के हाथ में है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें