Get App

केसोराम इंडस्ट्रीजः जेके टायर को बेचेगी टायर यूनिट

जेके टायर और केसोराम इंडस्ट्रीज के बीच ये सौदा करीब 2200 करोड़ रुपये हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 14, 2015 पर 8:18 AM
केसोराम इंडस्ट्रीजः जेके टायर को बेचेगी टायर यूनिट

जेके टायर केसोराम इंडस्ट्रीज का हरिद्वार टायर प्लांट खरीदेगी। जेके टायर और केसोराम इंडस्ट्रीज के बीच ये सौदा करीब 2200 करोड़ रुपये हुआ है। जेके टायर ने केसोराम इंडस्ट्रीज के साथ उसके कैवेंडिश को खरीदने की डील कर ली है। जेके टायर, केसोराम इंडस्ट्रीज की टायर यूनिट कैवेंडिश को 2195 करोड़ रुपये में खरीदेगी।

केसोराम इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने सौदे को मंजूरी दे दी है। केसोराम इंडस्ट्रीज सौदे से मिली रकम का इस्तेमाल कर्ज घटाने में करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें