आज दिग्गज सरकारी कंपनी कोल इंडिया के तिमाही नतीजे आने वाले हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के मुताबिक कोल इंडिया के मुनाफे और बिक्री में बढ़त देखने को मिल सकती है।

आज दिग्गज सरकारी कंपनी कोल इंडिया के तिमाही नतीजे आने वाले हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के मुताबिक कोल इंडिया के मुनाफे और बिक्री में बढ़त देखने को मिल सकती है।
आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 1.7 फीसदी बढ़कर 4100 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 4033 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कोल इंडिया की बिक्री 8.5 फीसदी बढ़कर 19,309 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कोल इंडिया की बिक्री 17,800 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कोल इंडिया का एबिटडा 4281 करोड़ रुपये से बढ़कर 4660 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। अप्रैल-जून तिमाही में कोल इंडिया का एबिटडा मार्जिन 24.05 फीसदी से बढ़कर 24.13 फीसदी रहने का अनुमान है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।