Get App

कैसे रहेंगे पावर ग्रिड के नतीजे

सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के पावर ग्रिड के मुनाफे और आय में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2015 पर 9:13 AM
कैसे रहेंगे पावर ग्रिड के नतीजे

आज निफ्टी में शामिल दिग्गज कंपनी पावर ग्रिड के नतीजे आने वाले हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के पावर ग्रिड के मुनाफे और आय में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है।

आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में पावर ग्रिड का मुनाफा 21.2 फीसदी बढ़कर 1377 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में पावर ग्रिड का मुनाफा 1137 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में पावर ग्रिड की आय 20.8 फीसदी बढ़कर 4761 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में पावर ग्रिड की आय 3942 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर पहली तिमाही में पावर ग्रिड का एबिटडा 3373 करोड़ रुपये से बढ़कर 4139 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में पावर ग्रिड का ऑपरेटिंग मार्जिन 85.6 फीसदी से बढ़कर 86 फीसदी रहने का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें