Get App

कॉग्निजेंट : रेवेन्यू में 14.50 से 14.75% ग्रोथ की उम्मीद

तीसरी तिमाही में कॉग्निजेंट का रेवेन्यू 2.5 फीसदी बढ़कर 258 करोड़ डॉलर रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 06, 2014 पर 5:59 PM
कॉग्निजेंट : रेवेन्यू में 14.50 से 14.75% ग्रोथ की उम्मीद

अच्छे नतीजों के बाद कॉग्निजेंट का एडीआर 4 फीसदी से ज्यादा चढ़ा हुआ है। ये भारतीय आईटी शेयरों के लिए अच्छी खबर है। शुक्रवार को जब बाजार खुलेंगे हमें आईटी शेयरों में खरीदारी देखने को मिल सकती है।

आईटी कंपनी कॉग्निजेंट के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं। तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 2.5 फीसदी बढ़कर 258 करोड़ डॉलर रहा है जो गाइडेंस पर खरा उतरा है। हालांकि, कॉग्निजेंट की आय में हल्की गिरावट आई है और ये 37.2 करोड़ डॉलर से घटकर 35.5 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है।

निवेशकों के लिए बड़ी राहत की बात ये है कि कंपनी ने पूरे साल के लिए अपना रेवेन्यू गाइडेंस बढ़ाकर 1013 से 1016 करोड़ डॉलर के बीच कर दिया है। यानि कि कंपनी पूरे साल के लिए रेवेन्यू में 14.50 से 14.75 फीसदी ग्रोथ का अनुमान लगा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें