Get App

कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 31.2% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 31.2 फीसदी बढ़कर 942 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 30, 2015 पर 1:02 PM
कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 31.2% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 31.2 फीसदी बढ़कर 942 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 718 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की ब्याज आय 43.8 फीसदी बढ़कर 2,278 करोड़ रुपये पर पहुंच है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की ब्याज आय 1,584 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.04 फीसदी से मामूली बढ़कर 2.08 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का नेट एनपीए बिना बदलाव के 0.93 फीसदी पर बरकरार रहा है।

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की प्रोविजनिंग 322 करोड़ रुपये से घटकर 196.6 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 58.2 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें