Get App

जीवीके पावर को 124 करोड़ रु का घाटा

हालांकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में जीवीके पावर की बिक्री 40 फीसदी बढ़कर 999 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 13, 2015 पर 1:21 PM
जीवीके पावर को 124 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में जीवीके पावर को 124 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जीवीके पावर को 281.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

हालांकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में जीवीके पावर की बिक्री 40 फीसदी बढ़कर 999 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जीवीके पावर की बिक्री 713 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2016 की अप्रैल-जून तिमाही में जीवीके पावर का एबिटडा मुनाफा 359 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जीवीके पावर को 68.7 करोड़ रुपये का एबिटडा घाटा हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें