वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में जुबिलंट फूड का मुनाफा 12.6 फीसदी घटकर 29 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में जुबिलंट फूड का मुनाफा 33.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में जुबिलंट फूड का मुनाफा 12.6 फीसदी घटकर 29 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में जुबिलंट फूड का मुनाफा 33.2 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में जुबिलंट फूड की आय 14.7 फीसदी बढ़कर 501.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में जुबिलंट फूड की आय 437 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में जुबिलंट फूड का एबिटडा 65.3 करोड़ रुपये से घटकर 61 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में जुबिलंट फूड का ऑपरेटिंग मार्जिन 15 फीसदी से घटकर 12.2 फीसदी रहा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।