महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में 1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जून में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 38,471 वाहन बेचे हैं। वहीं पिछले साल जून में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 38,092 वाहन बेचे थे। इस साल मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 37,869 वाहन बेचे थे।
साल दर साल आधार पर जून में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में बिक्री 36,207 यूनिट से बढ़कर 36,457 यूनिट रही। इस साल मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घरेलू बाजार में 35,499 वाहन बेचे थे।
हालांकि साल दर साल आधार पर जून में महिंद्रा एंड महिंद्रा के पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री 17,232 यूनिट से घटकर 16,780 यूनिट रही। मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा की पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री 18,085 यूनिट रही थी।
साल दर साल आधार पर जून में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक्सपोर्ट 1,885 यूनिट से बढ़कर 2,014 यूनिट रहा। मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 2,370 वाहनों का एक्सपोर्ट किया था।
साल दर साल आधार पर जून में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री 27,749 यूनिट से बढ़कर 29,884 यूनिट रही। मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 23,940 ट्रैक्टर बेचे थे।