Get App

जेट एयरवेज को 2153.6 करोड़ रु का घाटा

जनवरी-मार्च तिमाही में जेट एयरवेज को 700 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2014 पर 5:54 PM
जेट एयरवेज को 2153.6 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में जेट एयरवेज को 2,153.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में जेट एयरवेज को 495.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

हालांकि वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में जेट एयरवेज की आय 16.4 फीसदी बढ़कर 4,566.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में जेट एयरवेज की आय 3,922 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जेट एयरवेज की अन्य आय 346.5 करोड़ रुपये से घटकर 112 करोड़ रुपये रही। जनवरी-मार्च तिमाही में जेट एयरवेज को 700 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें