Get App

टाटा स्टीलः मुनाफा बढ़ा, आय घटी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा 36.7 फीसदी बढ़कर 1254 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 12, 2014 पर 3:50 PM
टाटा स्टीलः मुनाफा बढ़ा, आय घटी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा 36.7 फीसदी बढ़कर 1254 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा 917 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील की आय 2.4 फीसदी घटकर 35777 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील की आय 36645 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा स्टील का एबिटडा 3705 करोड़ रुपये से घटकर 3643 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में टाटा स्टील का एबिटडा मार्जिन 10.1 फीसदी से बढ़कर 10.2 फीसदी रहा।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील को 1145 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को अतिरिक्त मुनाफा नहीं हुआ था। नॉन-कोर एसेट बेचने के चलते टाटा स्टील को 1145 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ है।

सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा स्टील का भारतीय कारोबार 8.7 फीसदी बढ़कर 10785 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में टाटा स्टील के भारतीय कारोबार का ऑपरेटिंग मुनाफा 5.3 फीसदी बढ़कर 3094 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में टाटा स्टील के भारतीय कारोबार का ऑपरेटिंग मार्जिन 29.6 फीसदी से घटकर 28.7 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें