Get App

टीवी18 का मुनाफा दोगुना बढ़ा, आय 18.7% बढ़ी

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टीवी18 ब्रॉडकास्ट का मुनाफा 2 गुना बढ़कर 35.9 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2014 पर 2:19 PM
टीवी18 का मुनाफा दोगुना बढ़ा, आय 18.7% बढ़ी

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टीवी18 ब्रॉडकास्ट का मुनाफा 2 गुना बढ़कर 35.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में टीवी18 ब्रॉडकास्ट का मुनाफा 17.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टीवी18 ब्रॉडकास्ट की आय 18.7 फीसदी बढ़कर 563.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में टीवी18 ब्रॉडकास्ट की आय 474.7 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में टीवी18 ब्रॉडकास्ट का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 34.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 69.7 करोड़ रुपये रहा। चौथी तिमाही में टीवी18 ब्रॉडकास्ट के नतीजों में ईटीवी न्यूज एंड एंटरटेनमेंट के आंकड़ों को शामिल किया गया है।

डिस्क्लेमरः मनीकंट्रोल डॉट कॉम और टीवी18 ब्रॉडकास्ट दोनों नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें