Get App

टीवी18 ब्रॉडकास्ट का मुनाफा 2.7 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टीवी18 ब्रॉडकास्ट का मुनाफा 2.7 गुना बढ़कर 95.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2015 पर 12:52 PM
टीवी18 ब्रॉडकास्ट का मुनाफा 2.7 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टीवी18 ब्रॉडकास्ट का मुनाफा 2.7 गुना बढ़कर 95.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टीवी18 ब्रॉडकास्ट का मुनाफा 35.90 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टीवी18 ब्रॉडकास्ट की आय 11.8 फीसदी बढ़कर 629.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टीवी18 ब्रॉडकास्ट की आय 563.3 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में टीवी18 ब्रॉडकास्ट का एबिटडा 70 करोड़ रुपये से बढ़कर 83 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में टीवी18 ब्रॉडकास्ट का एबिटडा मार्जिन 12.5 फीसदी से बढ़कर 13.1 फीसदी रहा।

डिस्क्लेमरः मनीकंट्रोल डॉट कॉम और टीवी18 ब्रॉडकास्ट दोनों नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें